जब पहली बार Xiaomi 17 Pro Max हाथ में आया, तो सच कहूं तो रिएक्शन सिर्फ एक था, वाह!” हां, ये फोन उतना ही प्रीमियम और दमदार है जितना इसका नाम सुनने में लगता है। ये अभी चीन में लॉन्च हुआ है और इंडिया में आने की तैयारी में है, लेकिन हमने इसका चीनी वेरिएंट टेस्ट किया है। नाम सुनकर आपको लगेगा कि किसी और फोन से इंस्पायर्ड है, और हां, ऐसा है भी। मगर यकीन मानिए, Xiaomi ने सिर्फ कॉपी नहीं की, बल्कि बहुत कुछ बेहतर किया है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी: लग्ज़री का नया लेवल
Xiaomi 17 Pro Max देखने में एक फ्लैगशिप फोन जैसा ही लगता है, और जब हाथ में आता है, तो वही एहसास देता है। मेटल फ्रेम, ग्लास बैक और पीछे एक बड़ा 2.9 इंच का डिस्प्ले जो इसकी सबसे बड़ी हाइलाइट है। पहले Mi 11 Ultra में भी पीछे छोटा डिस्प्ले था, लेकिन इस बार Xiaomi ने उसे और यूज़फुल बना दिया है।

अब उस पर टाइम, नोटिफिकेशन, कैमरा, पेट वॉलपेपर, QR कोड और यहां तक कि टिकट या बिज़नेस कार्ड भी दिखा सकते हैं। फोन थोड़ा हेवी जरूर है, लेकिन बैलेंस अच्छा है। 7500mAh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह सिर्फ 220 ग्राम का है। सोचिए, इतना पावरफुल फोन फिर भी हाथ में संभलने वाला।
Xiaomi 17 Pro Max सामने भी खूबसूरती, पीछे भी फंक्शनलिटी
फ्रंट डिस्प्ले 6.9 इंच का 1.5K AMOLED पैनल है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 12-बिट कलर सपोर्ट के साथ आता है। इसका ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जा सकता है, मतलब धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है। बेज़ल्स इतने पतले हैं कि स्क्रीन पूरी तरह इमर्सिव लगती है।
पीछे का डिस्प्ले भी अब सिर्फ शोपीस नहीं है। कैमरा प्रीव्यू, नोटिफिकेशन और एआई वॉलपेपर जैसी चीजें इसे असल में यूज़फुल बनाती हैं। Xiaomi ने यहां डिजाइन और टेक्नोलॉजी का बढ़िया बैलेंस बनाया है।
परफॉर्मेंस: Snapdragon 8 Elite Gen 5 की ताकत
Xiaomi 17 Pro Max इस समय का सबसे नया और ताकतवर प्रोसेसर लेकर आया है, Snapdragon 8 Elite Gen 5। इसका गीकबेंच मल्टी-कोर स्कोर करीब 11,000 के आसपास है, जो शानदार है। फोन 12GB LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। इसका बेस वेरिएंट ही 512GB का है।
स्पीड और स्टोरेज दोनों ही फ्लैगशिप लेवल के हैं। हाइपरOS 3.0 पर चलता है, जो दिखने में थोड़ा iOS से इंस्पायर्ड लगता है। एनिमेशन और इंटरफेस स्मूद हैं। हां, ये चाइनीज़ वर्जन है, इसलिए इंडियन लॉन्च के साथ कुछ बदलाव ज़रूर देखने को मिलेंगे।
बैटरी और चार्जिंग: पावर और स्पीड का मेल
Xiaomi 17 Pro Max 7500mAh की बैटरी इस फोन की जान है। ये सिर्फ 42-45 मिनट में जीरो से 100% चार्ज हो जाती है, 100W फास्ट चार्जिंग की वजह से। इतना ही नहीं, इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है। मतलब पावरबैंक की जरूरत ही नहीं। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वज़न कंट्रोल में रखना Xiaomi की इंजीनियरिंग का बड़ा कमाल है।
कैमरा: चार 50MP लेंस और शानदार क्वालिटी

Xiaomi 17 Pro Max में पीछे तीन 50MP सेंसर हैं जिनमें से एक 5x ऑप्टिकल टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए भी 50MP कैमरा दिया गया है। फोटो डिटेल्स, डायनामिक रेंज और शार्पनेस कमाल की है। हाँ, स्किन टोन थोड़ा वाइटिश दिखते हैं क्योंकि ये चाइनीज़ वेरिएंट है। भारत में आने वाले वर्जन में यह निश्चित रूप से इंडियन टोन के अनुसार ट्यून किया जाएगा।
कीमत और वेरिएंट्स
चीन में इसकी कीमत लगभग 599 डॉलर (करीब 75-80 हजार रुपये) है। भारत में लॉन्च होते-होते ये 85-90 हजार रुपये के आसपास आ सकती है। अब सवाल ये है, क्या लोग एक Xiaomi फ्लैगशिप पर इतना खर्च करेंगे? शायद हां, अगर किसी को डिजाइन, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस चाहिए तो ये फोन उस पैसे के लायक है।
Disclaimer: यह रिव्यू Xiaomi 17 Pro Max के चाइनीज़ वेरिएंट पर आधारित है। भारतीय वर्जन में फीचर्स, परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर में बदलाव संभव हैं। कीमतें अनुमानित हैं और आधिकारिक लॉन्च के बाद बदल सकती हैं।
Also Read:
Samsung Galaxy M17 5G: सस्ता लेकिन दमदार 5G फोन, फीचर्स कर देंगे हैरान
Tecno POVA Slim 5G, स्लिम बॉडी, दमदार डिस्प्ले और AI फीचर्स का फुल पैकेज
Realme P3 Pro, कम कीमत में Flagship फीचर्स वाला धमाकेदार फोन












